मधुबनी, मार्च 26 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना के खैरी गांव में शराब पीकर पति ने पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर विषैला तरल पिलाने का प्रयास किया। दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना के जयदेव पट्टी गांव के जहाना खातुन की शादी लखनौर थाना के खैरी गांव के मैनुल के साथ 21 वर्ष पूर्व हुआ था। उसे एक पुत्र व दो पुत्रियां भी है। जहाना ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपित किया है कि दो वर्षों से उनके पति शराब पीकर उनके व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं तथा जुआ खेलते हैं। जुआ में बाइक हार जाने पर जब पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। उन्होंने कहा है कि 24 मार्च को रात में जबरदस्ती उन्हें तथा बच्चों को विशैला तरल पदार्थ पिलाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.