रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। शहर की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाने और जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सितारगंज निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल 2025 को उसका निकाह गांव कठंगरी निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति आए दिन गाली-गलौज करता था और छोटी-छोटी बातों पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे उसके पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। यह भी पढ़ें- पत्नी ने पति पर मारपीट समेत गंभीर आरोप लगाए आरोप है कि पहले उसने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसन...