हिन्दुस्तान टीम, मार्च 3 -- Maharajganj News: यूपी के महराजगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी टोला पिपरा में एक पत्नी ने अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद कमरे के फाटक को बाहर से बंद कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की कमरे में ही हृदय विदारक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घटना के बाद भाग रही पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना से सनसनी मच गई। पति की हत्यारोपी महिला सुमित्रा का मायका बांसपार कोठी टोला पिपरा में ही है। 40 साल पहले वह मुंबई गई थी। वहीं उसने रामपति के साथ शादी कर ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.