अयोध्या, फरवरी 11 -- जाना बाजार। पति पर पत्नी की डंडे से पिटाई का आरोप लगा है। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने पर शिकायती पत्र दिया है। थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाना मजरे श्रीरामपुर गांव निवासिनी चंद्रावती ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति पवन डंडे से पिटाई किया है, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...