बलिया, फरवरी 18 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के जाहिदापुर निवासी शमा परवीन ने अपने पति मो. खुर्शीद के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पति फोन पर किसी अन्य महिला से घंटो बातचीत कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने क्रिकेट बैट से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला का इलाज सीएचसी सीयर में कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.