पूर्णिया, अप्रैल 2 -- Bihar News: पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने मामूली विवाद में अपने ही पति की धारदार हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, साक्ष्य छुपाने के लिए उसने शव को बोरे में बंद किया और करीब 30 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। घटना कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या-9 स्थित राधा नगर गांव की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय उमेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात उमेश और उसकी पत्नी सुनीता देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि सुनीता ने घर में रखे हसुआ से पति पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने बड़े शातिराना अंदाज में लाश को बोरे में भरा और उसे ठिकाने लगाने के लिए अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट पुल के पास फेंक दिया।खुद पहुंची जेल, बोली- 'मुझे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.