मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी में एक विवाहिता ने अपने पति की बेवफाई का रंगेहाथ पर्दाफाश किया। महिला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया, जिसके बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुवार विवाहिता को पिछले कुछ समय से अपने पति पर शक था। गुरुवार को उसे जानकारी मिली कि उसका पति घर में किसी अन्य महिला के साथ मौजूद है, तो उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जैसे ही जाट कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची, वहां पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। यह भी पढ़ें- होटल में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, तभी धमक पड़े ससुरालीजन, फिर... पत्नी के इस कदम और पुलिस की मौजूदगी देख आरोपी पति और दूसरी महिला के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास ...