पत्नी ने पति को अपहरण के केस में कराया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के फरदो गोला मोहल्ले में रहने वाले आशुतोष कुमार पांडेय को उसकी पत्नी रोशनी कुमारी ने अपने ही अपहरण के केस में गिरफ्तार करवा दिया। आशुतोष मूलरूप से कथैया थाना के जसौली गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने शुक्रवार की रात रोशनी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। आशुतोष उसकी हत्या करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद रोशनी ने पुलिस को सूचना देकर उसको गिरफ्तार करवा दिया।केस के आईओ दारोगा हसन सरकार ने बताया है कि आशुतोष के खिलाफ पांच फरवरी 2020 को नाबालिग बच्ची के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिस लड़की को उसने भगाया था उससे उसने शादी कर ली। सदर पुलिस को पिछले छह साल से वह चकमा दे रहा था। बीती रात आरोपित अपनी पत्नी के साथ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.