औरैया, अप्रैल 19 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के वरौली गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि घायल को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मलखान सिंह पुत्र अनोखे लाल शंखवार खेत से गेहूं काटकर घर लौटे थे और आराम करने के लिए सो गए थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे किसी बात को लेकर उनकी पत्नी 32 वर्षीय अंजू देवी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अंजू ने ईंट उठाकर मलखान के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में मलखान गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के दौरान घर में मौजूद उनके नौ वर्षीय पुत्र पवन और छह वर्षीय पुत्री चिंकी चीख-पुकार सुनकर जाग गए और बाहर जाकर परिजनों को सूचना दी। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.