शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां ब्लॉक के गांव भटपुरा चंदू में युवक बलराम की हत्या की साजिश में पत्नी पूजा की भूमिका सामने आने के बाद मामला और सनसनीखेज हो गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के वक्त पूजा ने पति के पैर पकड़कर उसे काबू में रखा, जबकि उसके प्रेमी आदेश ने साथियों के साथ चाकू से गला रेत दिया। ये बात एसपी ग्रामीण की पूछताछ में बलराम के बेटे पवन ने बताई। भटपुरा चंदू निवासी 30 वर्षीय बलराम उर्फ बल्ला और उसकी पत्नी पूजा के वैवाहिक रिश्ते लंबे समय से तनाव में चल रहा था। परिजनों के अनुसार पूजा का बलराम के भांजे आदेश से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। बलराम के घर से बाहर रहने के दौरान आदेश का आना-जाना बढ़ गया, जिससे बलराम को संदेह हुआ। आपत्ति के बाद आदेश के घर आने पर रोक लगा दी गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.