रामपुर, मई 5 -- बिलासपुर। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। पत्नी अक्सर चोरी-छिपे अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। जब भी उसने इस बारे में पूछा, तो वह टाल-मटोल कर जाती थी। पीड़ित के अनुसार बीती 29 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी। शक होने पर जब पूछा, तो पत्नी ने तुरंत मोबाइल से सिम निकाल कर छिपाने का प्रयास किया। बाद में पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए घर में रखे चारा काटने वाले धारदार हथियार से वार कर दिया। धारदार हथियार से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.