पत्नी ने तीसरे पति को जलाकर मार डाला, प्लॉट की रजिस्ट्री को जाने से पहले किया कांड
संवाददाता, जुलाई 24 -- यूपी के उन्नाव में बारासगवर क्षेत्र के धानीखेड़ा गांव के एक अधेड़ की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। मृतक ने मरने से पहले दिए बयान में अपनी पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धानीखेड़ा निवासी 58 वर्षीय हृदयेश तिवारी की पहली पत्नी रजनी की वर्ष 2023 में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। रजनी से उनकी एक बेटी सोनम है। सोनम के अनुसार, दो वर्ष पहले पिता ने नवाबगंज निवासी रानू से कोर्ट मैरिज की थी। तीन माह पहले उन्होंने शिवनगर स्थित अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह तुजरियाबाग मोहल्ले में मकान बनवाकर रानू के साथ रहने लगे थे। गुरुवार को रानू के नाम एक प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। इसी बात पर घर में विवाद हो गया। कुछ देर बाद हृदयेश लपटों में घिरे घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.