बरेली, फरवरी 25 -- पत्नी ने डंडा और बेटी ने फुंकनी से बालकराम की पिटाई की थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इज्जतनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया। बता दें कि इज्जतनगर की छोटी विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बालकराम का खून से लथपथ शव रविवार शाम घर में ही मिला था। उनके पूरे शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। पुलिस की जांच में परिवार के लोग ही संदेह के घेरे में आए। फिर सोमवार को बालकराम के भतीजे पुष्कर सागर ने उनकी पत्नी रेखा और बेटी पिंकी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि बालकराम शराब पीने के आदी थे। शादी से लौटने के बाद शराब के नशे में धुत होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.