पत्नी ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज कराई एफआईआर
बगहा, मई 22 -- लौरिया, एक संवाददाता। ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक अमित यादव पर मृतक किराना दुकानदार मदन साह की पत्नी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मठिया गांव की नया बाजार निवासी गौदा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति को ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अमित यादव ने जानबूझकर दुकान में घुसकर कुचला है। वह और उसकी पुत्री भी दुकान में थी। अमित अपने भाई के साथ ट्रैक्टर को लापरवाही से तेज रफ्तार से चलाकर दुकान में चढ़ा दिया। इससे पति, ग्रामीण फागूलाल और विनोद चौधरी भी घायल हो गए। पति को लौरिया सीएचसी से बेतिया जीएमसीएच में ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। गोरखपुर इलाज कराने के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि चालक को मेरे पति और ग्रामीणों ने वाहन को ठीक से चलाने को कहा था, जिससे वह नाराज होकर पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.