कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 9 -- यूपी के मेरठ में एक महिला ने फोन के चक्कर में अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति पत्नी से रोक-टोक करता था जिससे पत्नी नाराज थी। बताया जा रहा है कि लिसाड़ी गेट में दूसरे युवकों से बातचीत का विरोध करने से नाराज पत्नी ने पहले पति को कॉफी में नशीली दवा देकर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक की चीख सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जबकि आरोपी पत्नी घर से निकल गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव नियंत्रित किया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसका इलाज जारी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। करीब प...