नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में काकोरी के गोहरामऊ में पत्नी के लव मैरिज कर लेने से नाराज पूर्व पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी घर में ताला डालकर परिवार सहित फरार हो गए। मृतका के दूसरे पति की तहरीर पर पूर्व पति, उसके बेटे और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गोहरामऊ निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि भुलई खेड़ा गांव निवासी प्रेमा देवी (35) की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व सेमरामऊ निवासी राजू यादव से हुई थी, जिससे 17 वर्षीय बेटा रितेश है। तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद प्रदीप ने सात माह पूर्व प्रेमा से कोर्ट मैरिज की थी। तब से प्रेमा गोहरामऊ में प्रदीप के साथ रह रही थी। शादी के बाद भी वह बेटे से फोन पर बात करती थी।...