हाजीपुर, अप्रैल 14 -- चेहराकलां,संसू। कटहरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव से एक पत्नी ने अपने पति की अगवा हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कारण भूमि विवाद बताया गया है। बगलगीर सहित दो गांव से आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। भूक्तभोगी मणिभूषण सिंह की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि बगलगीर से भूमि विवाद चल रहा था। बगल गांव कैला जलालपुर के राज यादव उर्फ गरीबन राय व अर्जुन राय, खोरमपुर के ही बैद्यनाथ सहनी एवं संजय शर्मा,रसूलपुर दाऊद के राकेश व मनोज सहनी मिलकर मेरे पति मणिभूषण सिंह को दरवाजे से अगवा कर ले गया। महुआ रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर गरीबन राय की पत्नी सुचिता कुमारी के नाम जमीन लिखवा लिया और मणिभूषण को वहां से गायब कर दिया। यह भी पढ़ें- रज्ट्रिरी कराए बिना ही जमीन पर जमाया कब्जा,जांच में जुटी पुलिस आशंका है कि हत्या की निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.