पत्नी ने उड़ेला खौलता तेल, फिर जेवर लेकर रचाई दूसरी शादी
कन्नौज, सितम्बर 12 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ईशमपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। गांव निवासी रमेश पुत्र बनवारी का आरोप है कि 25 मई 2024 की रात, जब वह घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी सुशीला देवी ने उस पर खौलता हुआ सरसों का तेल उड़ेल दिया। इस हमले में रमेश गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीडि़त रमेश का कहना है कि वह आज तक इलाज करवा रहा है और जिंदगी दर्द के सहारे गुजर रही है। इसी बीच, आरोप है कि पत्नी सुशीला देवी करीब पांच लाख रुपये के जेवर लेकर बिना तलाक दिए ककरैया गांव निवासी रामसेवक पुत्र सुंदर के साथ शादी रचा ली। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.