संवाददाता, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंध की भेंट चढ़ गया। अवैध संबध टूटने से भड़के प्रेमी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति की जान ले ली। वह अश्लील वीडियो से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। पति उन वीडियोज को डिलीट कराना चाहता था इसलिए उसने प्रेमी को बुलाया था। इस बुलावे पर प्रेमी पहुंचा भी लेकिन पति-पत्नी को साथ देख भड़क गया। इसके बाद वह पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसे बचाने पहुंचा दूसरा युवक भी जख्मी हो गया। पुलिस ने कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पंचरुखिया के धनुष टोली गांव में दिनदहाड़े हुए हीरालाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे धनुष टोली गांव के रहने वाले हीरालाल (उम्र 35 साल) क...