पत्नी ने अपने पिता के पैसों से खरीदा घर, क्या पति होगा मालिक? हाईकोर्ट ने दे दिया बड़ा फैसला
तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 1 -- अगर पत्नी अपने पिता के पैसों से पति के साथ मिलकर घर या अन्य प्रॉपर्टी खरीदती है तो उस पर मालिकाना हक किसका होगा? इस मसले पर हाईकोर्ट ने बड़ा अहम फैसला सुनाया है। केरल हाईकोर्ट ने संपत्ति से जुड़े एक वैवाहिक विवाद में अहम फैसला सुनाते हुए पत्नी को उस मकान और जमीन का एकमात्र मालिक घोषित किया है, जिसे पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर खरीदा गया था। कोर्ट ने पाया कि संपत्ति खरीदने के लिए पूरी रकम पत्नी के पिता ने दी थी और यह रकम बेटी के हित में दी गई थी। हाईकोर्ट ने पति को तीन महीने के भीतर घर खाली करने का निर्देश भी दिया है। यह फैसला जस्टिस सतीश निनान और जस्टिस पी. कृष्ण कुमार की डिवीजन बेंच ने सुनाया। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के पहले के आदेश में बदलाव करते हुए पत्नी के संपत्ति पर विशेष अधिकार को स्वीकार किया।पिता के खाते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.