पत्नी थी विलेन, बेटियों का क्या होगा सोचकर सब कुछ खत्म कर दिया
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। पत्नी व बेटी का हत्यारोपी राजा अंसारी अवसादग्रस्त है। पुलिस को दिए बयानों में उसने पत्नी को विलेन बताया। दवा खाने से लेकर हर छोटी बड़ी बात पर झगड़ा होना और अक्सर रुपये मांगने को लेकर उसने पत्नी पर आरोप लगाए। आरोपी ने कहा कि सिर्फ पत्नी को मारता और जेल चला जाता तो बेटियों का क्या होता। इसीलिए सब कुछ खत्म करने की साजिश रची। राजा अंसारी ने बताया कि करीब चार साल से वह अवसाद में है और पहले दिल्ली के एक क्लीनिक से दवा लेता था। कुछ समय से दिल्ली के ही इहबास से इलाज चल रहा था। कई बार अस्पताल की डिस्पेंसरी से ऑनलाइन ऑर्डर करके भी दवाएं मंगाता था। मगर चार माह से उसने दवा खाना बंद कर दिया था। पत्नी बेबी उसे दवा खाने के लिए टोकती थी। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच पिछले चार महीनों से लगभग रोज ही विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.