लखनऊ, मार्च 17 -- मड़ियांव थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह रहोड़ापुरवा गांव निवासी गौतम रावत (45) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर आईआईएम रोड के पास एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। गौतम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में गांव के बाहर पहुंचे। वहां गौतम का शव फंदे से लटका देखा।इस बीच किसी ने पुलिस को युवक के फांसी लगाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौतम का बीती रात पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.