पत्नी जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची तो पति फंदे पर लटका मिला
लखनऊ, अगस्त 29 -- ठाकुरगंज में एमआर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी केक लेकर एमआर पति अभिषेक त्रिवेदी (25) को उसके जन्मदिन पर सरप्राइज देने मायके से पहुंची थी। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। उधर, काकोरी में वकील समेत पांच अन्य ने खुदकुशी कर ली। बाराबंकी के कुतलुपुर निवासी अभिषेक त्रिवेदी ने गोमती नगर निवासी अंजली से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह पत्नी अंजली के साथ दुबग्गा के फरीदीपुर में रहता था। साढ़ू दीपक ने बताया कि अंजली रक्षाबंधन के चलते बुधवार को मायके गई थी। गुरुवार को अभिषेक का जन्मदिन था। ऐसे में अंजली उसे सरप्राइज देने के लिए मायके से दुबग्गा में केक लेकर पहुंची थी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से पति ने कोई जवाब नहीं दिया। अंजली ने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा धक्का देकर खुलवाया। अंदर कमरे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.