बरेली, जून 27 -- नवाबगंज।ग्रामीण की पत्नी घर से नकदी और जेवरात साथ लेकर मायके चली गई। वह बेटी के कपड़े देने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से पत्नी और ससुराल वालों पर दर्ज करायी गयी है।मोहल्ला दयालपुरा के अतीक अहमद ने बताया कि 10 सितम्बर 2023 को उसकी शादी मोहल्ले में तरन्नुम बी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन विवाद करने लगी। आरोप है कि कई बार तरन्नुम ने उसके और उसकी मां के साथ भी मारपीट की, जिसे लेकर कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन उसके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज आरोप है कि 14 जून को पत्नी घर में रखे जेवरात और 4.36 लाख रुपये लेकर मायके चली गई। 17 जून को जब वह अपनी बेटी के कपड़े देने ससुराल पहुंचा तो ...