पत्नी-गर्लफ्रेंड का वफादार नहीं हो सकता फौजी; ऐसा कह फंसीं इशिता पुंडीर
शिमला, अप्रैल 17 -- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर फौजियों पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इशिता के खिलाफ शिकायत की गई है। इशिता का वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और हिमाचल प्रदेश पुलिस से ऐक्शन की मांग की है। इशिता का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह कहती हैं कि फौजी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए वफादार नहीं होते हैं। लाइव हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इशिता पुंडीर को वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि फौजी देश के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन लड़कियों के प्रति नहीं। वह कहती हैं, 'एक फौजी बंदा देश के लिए, धरती माता के लिए इतना वफादार होता है... इतना वफादार होता है कि कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। लेकिन एक फौजी बंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.