बाराबंकी, अप्रैल 7 -- मनोज सिंह/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पति ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम न्यामतपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 20 मार्च को अपने मायके लखनऊ अपनी बहन के पुत्र को बीमार होने के कारण देखने के लिए गई थी। पति के अनुसार, करीब 6 दिन बाद जब वह अपनी पत्नी को वापस लाने मायके पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी वहां पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद से ही वह लगातार अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पत्नी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.