फरीदाबाद, जून 28 -- फरीदाबाद में शक की वजह से एक पति जल्लाद बन गया। उसने अपनी पत्नी को पानी की बल्टी में सिर डुबो कर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाली बात बताई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि फरीदाबाद में अपने घर पर गुरुवार को जिस 23 साल की गर्भवती महिला की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी थी, उसे पति काम पर जाते समय अक्सर 10 घंटे तक घर के अंदर बंद करके रखता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जल्लाद बना पति, गर्भवती पत्नी को पानी में डुबो कर मार डाला मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति 26 साल का अमित गुप्ता अभी भी फरार है। उसने भागने से पहले कथित तौर पर अपनी पत्नी नेहा कुमारी का सिर पानी की बाल्टी में डुबो कर मार डाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिछले हफ्...