महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ गांव में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी पत्नी को ससुराल बुलाने गया युवक नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और युवक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। लोग युवक से नीचे उतरने की मनुहार करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और उसे थाने ले गई। परसामलिक थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव निवासी राकेश गौंड की शादी वर्ष 2024 में शीशगढ़ में हुई थी। बताया जा रहा है शादी के चार माह बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में बिजली के 2 सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक इसके बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। दोनों के पारिवारिक विवाद का म...