बरेली, मई 2 -- बरेली। थाना क्षेत्र के गांव सराय में पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। शुक्रवार रात छेदालाल (31) अपनी ससुराल गया था और यहां किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। उसको बचाने के लिए ससुराल के लोग कई अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सराय गांव के प्रधान नेकपाल ने बताया कि मृतक युवक की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी युवक थाना देवरनिया के गांव इटुआ का रहने वाला है। पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा था। वह शराब के नशे का आदी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...