महाराजगंज, अप्रैल 13 -- पुरंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सैल्दह ऊर्फ कवलदहा गांव में पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने विवाद के बाद ब्लेड से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक शनिवार को ही परदेस से कमाकर लौटा था।जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी सैल्दह ऊर्फ कवलदहा गांव में हुई थी। वह बाहर रहकर नौकरी करता था। शनिवार को घर लौटने के बाद वह अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां पत्नी से घर चलने को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आवेश में आकर युवक ने अपने पास रखे ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।अस्पताल में भर्ती, पुलिस को तहरीर का इंतजारगला रेतने की घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार म...