पत्नी को वकालत करने से रोकने के लिए पीटा, हुआ केस
बस्ती, जून 5 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रहमतुन्निशा निवासी टाडा थाना बडहलगंज गोरखपुर हालमुकाम शक्तिनगर कॉलोनी कोतवाली ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति ने कहचरी में वकालत करने की बात को लेकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति मृत्युन्जय तिवारी पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई सुरेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस लेने का दबाव, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.