अमरोहा, मार्च 9 -- गजरौला। पत्नी को लोहे की छड़ से पीटकर घायल कर दिया। घटना होली वाले दिन की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के एमडीए कालोनी निवासी रूपाली शर्मा का आरोप है कि होली वाले दिन उसके पति पुनीत शर्मा ने लोहे की छड़ से पीटकर घायल कर दिया। इससे पहले भी वह कई बार रुपाली से मारपीट कर चुका है। इतना ही नहीं रुपाली के देवर व सास तथा अन्य ससुराल वाले उससे दहेज की डिमांड करते हैं। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में रुपाली के पति पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...