बरेली, जुलाई 26 -- ​ आंवला। गांव निवासी मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर मारपीट, गाली-गलौज और नकदी व जेवर मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।​मुकेश ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह वह काम से बाहर गया था। तभी पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि ससुर- साले समेत अन्य रिश्तेदारों ने पत्नी को ले जाने की जिद की और 90 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर मांगने लगे। मुकेश के विरोध पर आरोपितों ने उसकी और उसकी मां की पिटाई की, जिससे मुकेश के अंगूठों में चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बुलट बाइक और दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला ससुराल वाले उसकी पत्नी को ले गए और झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...