गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए एक युवक को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने जमकर पीटा। इस सिलसिले में थाना पटौदी में मामला दर्ज हुआ है। यमुना नगर निवासी भोपाल सिंह अपनी पत्नी पूनम को लेने के लिए गांव ऊंचा माजरा आया था। गांव ऊजा माजरा में उसके ससुर अमर सिंह और पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल, महावीर, अनिल, अमित, सागर, सतीश और मोहित मकान में घुस गए। इन्होंने उसकी पत्नी और ससुर को पीटना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उसे गले से पकड़कर घर से बाहर ले गए। उसे जमकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। बेहोशी की हालत में उसे छोड़ा गया। उसने बताया कि उसे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.