हरदोई, मई 29 -- हरपालपुर। कटरा बिल्हौर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शाहजहांपुर के रामनगर थाना अल्लाहगंज निवासी 35 वर्षीय ईसपाल गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे बाइक से पत्नी को लेने अपनी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के घटकना जा रहे थे। तभी कटरा बिल्हौर हाईवे पर ककरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ईसपाल गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक खेती किसानी करता था। ससुराल घटकना में मौजूद उसकी पत्नी पूजा और दो बेटे को विदा कराने के लिए जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...