सहारनपुर, मई 23 -- गंगोह संवाददाता। गांव खानपुर गुर्जर निवासी मुजम्मिल (24) की कैराना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई और वह पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। उसकी मौत की खबर से मायके व ससुराल में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि मुजम्मिल अपनी पत्नी को लेने कैराना स्थित ससुराल जाने को सवेरे 9 बजे घर से निकला था। लगभग 11 बजे कैराना क्षेत्र के भूरा कैराना रोड पर पहुंचते ही अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें मुजम्मिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन कैराना के लिए रवाना हो गए। मृतक छह...