भागलपुर, अप्रैल 28 -- बड़हिया से दिग्विजय की रिपोर्ट बिरूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा नथनपुर और फदरपुर के बीच हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कमरपुर निवासी मंटू कुमार उर्फ गोपाल (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामजी महतो के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू कुमार अपनी पत्नी को लाने के लिए फदरपुर स्थित ससुराल बाइक से जा रहे थे। उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नथनपुर-फदरपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.