फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- नवाबगंज। एक महिला की शादी कासगंज जिले के एक गांव से हुयी है। वह अपने पति के साथ मंझना में किराये पर कमरा लेकर रह रही है।उसका पति ई-रिरक्शा चलाता है। सोमवार की रात पति घर पहुंचा और महिला से झगड़ा करने लगा। महिला का आरोप है कि पति ने लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। शोर शराबे पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को अलग अलग किया। मारपीट में महिला घायल हो गयी। मंगलवार की सुबह महिला की मां घर पहुंची। उसे घायल अवस्था में देखा तो इस पर थाना पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस ने महिला को मेेडिकल के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.