बहराइच, मार्च 5 -- बहराइच, संवाददाता। रमपुरवा में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। युवक ने अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर फरार कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। सुजौली थाने के घूरे पुरवा निवासी सूरज पुत्र मुन्नालाल राजकीय विद्यालय रमपुरवा में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी का कार्य कर रहा है। वह अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ रमपुरवा विद्यालय में ही रह रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे पति पत्नी मामूली कहासुनी हुई। जिसमें पति ने पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों का कहना है कि तेज आवाज में झगड़ने की बात सुनी लेकिन यह नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.