पत्नी को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटने का आरोप
संभल, जुलाई 2 -- आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार को पति-पत्नी के विवाद ने उस समय सनसनी फैला दी, जब एक महिला ने अपने पति पर रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटने का आरोप लगाया। राहगीरों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर बाइक रुकवाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना बबराला थाना क्षेत्र के गांव इटऊआ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला निवासी खुशीराम अपनी पत्नी नीरज और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक से बबराला की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला नीरज का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और रस्सी से बांधकर बाइक से खींचते हुए ले जाने का प्रयास किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने बाइक रुकवाई और उसे पति के चंगुल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.