महोबा, मार्च 20 -- श्रीनगर,संवाददाता। शराब के लिए पैसे न मिलने पर पत्नी की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या करने मामले में पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बता दे कि थाना क्षेत्र के भंडरा गांव के लोधीखोड़ा निवासी राम सिंह ने दो दिन पूर्व अपनी पत्नी पवन की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी थी। शराब के आदी राम सिंह ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर घटना को अंजाम दिया था। मृतिका के पिता हमीरपुर जिले के उपरेटा निवासी भगवती प्रसाद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में थाना पुलिस ने आरोपित को भंडरा मवई तिगैला के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जय चंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को अंजा...