बाराबंकी, मई 8 -- बाराबंकी,संवाददाता। बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक दंपती के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर धावा बोलकर उसके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की और उसकी नाक दांत से काट ली। पुलिस की निष्क्रियता से आहत पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम नीमामऊ मजरे पलिया निवासी अर्जुन कुमार का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ग्राम बनकोटा किरसिया निवासी सुमन से हुआ था। दंपती की दो वर्षीय बच्ची भी है। अर्जुन रोजी-रोटी के लिए मुंबई में मजदूरी करता है। आरोप है कि उसकी पत्नी लंबे समय से उसे मुंबई में साथ रखने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था。

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार 22 फरवरी को पत्न...