पत्नी को मारपीट कर छत से फेंका, पति को जेल
मुरादाबाद, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में विवाहिता को पति ने छत से फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सवेरे होश आने पर घायल महिला ने अपना इलाज कराया। मामले को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर लिया। ऊषा पत्नी सुधीर निवासी धर्मपुर कलां ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 15 साल पूर्व सुधीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति परेशान किया करता है। 3 जून को रात करीब 10 बजे उसके पति ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की नीयत से छत से फेंककर भाग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। सवेरे उसे होश आया तो वह उठी और अपना उपचार कराया। मामले को लेकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और आरोपी पति को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.