पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज
सोनभद्र, मई 10 -- शक्तिनगर। पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक ने शादी के 2 वर्ष बाद ही पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का मायका शक्तिंनगर में है। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता नंदलाल गुप्ता निवासी कोटा बस्ती में शक्तिनगर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि लड़की आंचल कुमारी लगभग 2 वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से अजीत पुत्र शिवनाथ निवासी संडी, थाना पन्नूगंज से शादी कर ली थी। इसके बाद से दामाद अजित आए दिन पुत्री आंचल कुमारी को मारपीट करने के साथ प्रताड़ित करने लगा। इस कारण पुत्री अपने पिता के घर वापस आ गई और बताई की होली के दिन बीते 4 मार्च 2026 को मुझे काफी मारपीट किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया कि पुत्री और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.