पत्नी को मायके बुलाने पहुंचा पति, इनकार पर खौफनाक कदम; दिल्ली में वारदात
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- दिल्ली के वेलकम स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में बुधवार रात विवाद के बाद पति ने पत्नी पर गोली चला दी। तीन-चार महीने पहले शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिससे परेशान होकर पत्नी अपने मायके में रह रही थी। उसका पति मोहम्मद फैजान वहां पहुंचा और वापस चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने और बहस होने पर फैजान ने देसी कट्टा निकालकर गोली चला दी। पत्नी ने तुरंत घर के अंदर भागकर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हथियार और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, उक्त वारदात दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी के ई-ब्लॉक में हुई। मोहम्मद फैजान नाम का युवक बुधवार रात को ससुराल वापस चलने के विवाद में अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी। आरोपी पति ने पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.