पत्नी को मायके पहुंचाकर दूसरा निकाह किया
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के बलापुर निवासी तहसीन बानो का निकाह पांच साल पहले मानधाता के पल्हान निवासी मासूक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान उसे एक बेटा हुआ। तीन साल पहले उसे मारपीट कर मायके पहुंचा दिया गया। बाद में शौहर ने जेठवारा के ही चमरूपुर पठान में दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद शौहर मासूक, सास मोमिना, ससुर महबूब और देवर मारूफ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दहेज के लिए विवाहिता को छोड़ा, छह लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.