पत्नी को मायके छोड़ घर लौटे युवक ने जान दी
कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्नी को मायके छोड़कर लौटे युवक ने शुक्रवार रात को चकेरी में किराये के कमरे में फांसी लगा ली। मूलरूप से फतेहपुर के शाहजहांपुर खागा निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार टाइल्स-पत्थर का काम करता था। परिवार में पत्नी मिथिलेश व बेटी अंशिका है। पिता प्रेम प्रसाद व भाई सतेंद्र गांव में रहते हैं। पिता के अनुसार करीब आठ साल पहले संतोष ने चकेरी में रहने वाली मिथलेश से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह ससुराल के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। शनिवार सुबह बहू ने बेटे की मौत की जानकारी दी। वहीं युवक के ससुरालीजन ने बताया कि दंपति में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार शाम को वह शराब के नशे में था। इस दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह पत्नी व बच्ची को ससुराल छोड़कर लौट गया। शनिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.