अमरोहा, जनवरी 29 -- हसनपुर। सैदनगली पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद भी पत्नी को भरण पोषण धनराशि नहीं देने के आरोपी हरियाना निवासी राजू पुत्र फकीरचंद को गिरफ्तार किया है। राजू के खिलाफ वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत ने उसे पत्नी को भरण पोषण राशि देने के आदेश दिए थे। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी ने धनराशि नहीं दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि राजू काफी समय से वांछित चल रहा था, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.