पत्नी को भड़का रही थी साली, इस लिए मारा चाकू
मेरठ, मई 9 -- साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने वाले जीजा ने पूछताछ में बताया कि साली उसके पारिवारिक मामलों में दखलअंदाजी कर रही थी। उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काती थी। कई बार समझाने पर भी नहीं मानी, तो उसे ये कदम उठाना पड़ा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बता दें कि शुक्रवार दोपहर ईदगाह रोड नई बस्ती में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने घर में घुसकर अपनी साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, जिसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया था। यह भी पढ़ें- जीजा ने साली पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार पुलिस ने घायल महिला इसराना के पति अलाउद्दीन की तहरीर पर आरोपी फुरकान निवासी छपरौली बागपत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.