पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 9 -- मथुरा के नीमगांव के युवक की हत्या के मामले में शनिवार देर रात थाना छाता पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच रनवारी रोड पर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो शातिर घायल हो गये। वहीं एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी छाता में भर्ती कराया है। पकड़े आरोपियों ने बताया कि उनमें से एक की पत्नी को ब्लैकमेल किये जाने से परेशान होकर उन्होंने छात्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को भी सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश में आये हत्यारोपियों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम रखा था।छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में धराया सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि चार अगस्त को बीपीटी के छात्र नीमगांव निवासी विपिन घर से बाइक लेकर हाइवे स्थित विवि में रजिस्ट्रेशन की कह कर गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.